मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के प्रभाव के कारण मानसून पूर्णरूप से सक्रिय होने में देरी हो रही है। इधर, तापमान अपने उच्चतम स्तर को छू रहा है, जिससे लोगों को दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अभी बारिश के आसार नहीं हैं। अलनीनो के प्रभाव के कारण तापमान अधिक रह रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। यह भी पढ़ें- Weather Update: पूर्वी यूपी में 12 दिन लेट मानसून, 3 दिन आसमान से बरसेगी आग; फिर बदलेगा मौसम वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन छह किमी प्रति...