मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके असर से पिछले 12 दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। वहीं इस सप्ताह तक रात के तापमान में और तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान मौसम विज्ञान विभाग ने जताया है। साथ ही, अगले दो दिनों तक आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाए रहने रहने और नमी की मात्रा बढ़ने से उमस जैसे हालात की चेतावनी भी दी है। इस बीच बुधवार को जहां रात के तापमान में एक डिग्री से अधिक वृद्धि हुई, वहीं दिन का तापमान पिछले 24 घंटों में स्थिर बना रहा।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पिछले दिनों हवा के रुख में परिवर्तन हुआ था। पहले पछुआ से पुरवा फिर पुरवा से पछुआ होने के कारण आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.