मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार की सुबह की शुरुआत बादलों के बीच हुई। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहने से धूप कमजोर रही। इससे तापमान स्थिर बना रहा। यह पूर्व की ही तरह 26.2 डिग्री सेल्सियस बना रहा। जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की आंशिक बढ़त के साथ 9.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे रहा। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बुधवार के बाद जिले में पश्चिम विक्षोभ का असर बढ़ सकता है। हवा का रुख पछुआ ही रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाओं से तापमान में तेजी आएगी। इससे असमय गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। रविवार को पूरे दिन 5 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चली। वहीं ...