मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो दिनों की बारिश के बाद रविवार को जिले के मौसम में फिर से बदलाव आया। सुबह में कुछ देर बादल उमड़ घुमड़ करते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उसके बाद निकली धूप से दिन के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। हालांकि, यह सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की कमी आने से यह भी सामान्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार सुबह से ही धूप खिलने की संभावना जताई। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि के आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बुधवार के बाद जिले में एक बार फिर से हवा का रुख बदलकर पुरवा से पछुआ हो सकता है। इससे दिन के साथ ही रात का...