मेरठ, अगस्त 9 -- अगस्त के पहले हफ्ते में मेरठ में अच्छी बारिश हुई है। अगस्त महीने की कुल बारिश के सापेक्ष आधी से ज्यादा केवल इस हफ्ते में ही दर्ज हो चुकी है। अब 14 अगस्त तक सीमित क्षेत्रों में छुटपुट बारिश का ही दौर चलेगा। आखिरी हफ्ते में फिर से अच्छी बारिश लौट सकती है। बारिश के इस ट्रेंड से किसानों को राहत मिलेगी। हालांकि छुटपुट बारिश और दिन में धूप निकलने से उमस एवं गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आठ अगस्त तक मेरठ में 126.6 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य के सापेक्ष 58.1 फीसदी है। अगस्त में औसत बारिश 217.9 मिमी है। यह भी पढ़ें- धूप से चढ़ेगा तापमान, हल्की बारिश के भी आसार बीते 24 घंटे में मेरठ में 21.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 33.7 एवं 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। दिन का तापमान सामा...