मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा एक बार फिर दो डिग्री न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। गुरुवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 12.2 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 10.8 डिग्री पर रहा। आद्रता करीब 71 फीसदी थी। शुक्रवार की सुबह 6:42 पर सूर्योदय से 5:37 तक सूर्यास्त के समय तक आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी थी। बादलों के बीच में ही सूर्य लुका छुपी करते रहे। तेज गति से चल रही पछुआ हवा ने एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास कर दिया। किसान आसमान की तरफ ट्रैक्टर की लगाकर बूंदाबादी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब गेहूं में बाली लगने वाली है ऐसे में बारिश से गेहूं की...