सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर धूप-छांव चलता रहा। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। तापमान में हो रहे बदलाव से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसलिए लोगों ...