वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में निम्नदबाव का क्षेत्र कमजोर होने से सोमवार को तेज धूप निकली थी। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादलों की आवाजाही हो सकती है। इस दौरान बूंदाबादी के आसार है। आगे आसमान साफ रहेगा और तापमान में मामूली बढ़त होगी। सोमवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों की आवाजाही रही। इसके बाद फिर धूप निकल आई थी। दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 32.5 और रात का सामान्य से 1.4 डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जिले में अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश के आसार वहीं पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में लगातार उछाल हो रहा है। 48 घंटे में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई ह...