वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम की खराबी और अलीगढ़ में चल रहे काम से मंगलवार को नई दिल्ली रूट की ट्रेनें खासी विलम्ब से पहुंचीं। इनमें बठिंडा-बलूरघाट फरक्का एक्सप्रेस सर्वाधिक 10 घंटे लेट रही। नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6, नई दिल्ली-बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6, नई दिल्ली-बनारस शिवगंगा एक्सप्रेस 5.20, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 4 तक विलम्बित रहने से सफर कठिन हो गया। दादर सेंट्रल-बलिया स्पेशल 3.15, ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 2.15, नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस 2.10, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 2.25, इंदौर-पटना एक्सप्रेस 2.10 और हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 2.05 घंटे रहीं। पांच विमान भी रहे लेट बाबतपुर। एयरपोर्ट पर आने वाले पांच...