वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पखवारे भर में तीसरी बार हुई बारिश ने रबी की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। एकतरफ जहां तेज हवा और पानी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई वहीं काटकर खलिहान में रखी गई गेहूं, सरसों की फसल गीली हो गई है। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को दोनों फसलों को जल्द सुखाने की सलाह दी गई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मिले इनपुट के आधार पर फिलहाल लगभग 10 फीसदी फसलों के नुकसान का अनुमान है। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों का ज्यादा नुकसान हुआ है। बताया कि अगर खेत में पानी लगा है तो जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करें। कटाई योग्य फसलों को जल्द काटकर सुखा लें। वहीं, मड़ाई के बाद भंडारण से पहले भी अनाज को अच्छी तरह से सुखा लें।डॉ. नवीन सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.