बांका, मई 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में बुधवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित करके रख दिया। हालांकि, सुबह में आसमान में बादलों का पहरा लगा रहा, जिससे सुबह के समय मौसम काफी संतुलित रहा। मगर दिन चढ़ते ही आसमान से बरसती तीखी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया, जिससे बाजारों की रौनक लगभग गायब नजर आई।साथ ही व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका सीधा असर पड़ा और दोपहर के समय कई दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। इधर मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इतनी अधिक गर्मी के साथ 73 प्रतिशत आर्द्रता ने उमस को और बढ़ा दिया, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना भी करना पड़ा।दिनभर करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्त...