खगडि़या, मई 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को धूप के असर से मौसम गरम रहा। दोपहर में तेज धूप लोगों को तापमान चढ़ा रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले रविवार को धूप खिली रही थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार की देर शाम की बारिश के बाद अगले दिन शनिवार को मौसम साफ रहा था। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार की देर शाम अचानक से तेज हवा के साथ बारिश शुरू ...