सीतामढ़ी, मई 23 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में चिलचिलाती धूप और चल रही हीटवेव जैसी स्थिति के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। शुक्रवार को सुबह सात बजे के बाद ही तेज धूप ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। स्थिति यह रही कि घरों में पंखा और कूलर तक बेअसर साबित होने लगे।कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग मौसम में नमी बढ़ने से पसीना लगातार निकलता रहा और लोग बेचैनी महसूस करत...