मौसम: कल से तीन दिन बारिश के आसार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में अगले 24 से 26 सितंबर तक अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका पूर्वानुमान जारी किया है। कृषि विवि, पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक ए सत्तार ने बताया कि 23 से 27 सितंबर के बीच मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, 24 से 26 सितंबर तक गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.