नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता शनिवार को राजधानी के मौसम में आम दिनों की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह स्थिति आने वाले दिनों में बरकरार नहीं रहेगी। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम में कमी दर्ज की जा सकती है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से .6 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हवा की गति शून्य से 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आने वाले दिनो में उत्तर पश्चिमी हवाआों की गति सामान्य से अधिक हो सकती है। शनिवार को नमी का अधिकतम स्तर 100 तथा न्यूनतम स्तर 41 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल शी...