मौसम: आज हल्की बारिश के आसार
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को दिन भर उमस होने और तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में कमी आने और उमस से राहत होने की संभावना है।
मौसम की स्थिति मंगलवार को सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। दिन में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में मंगलवार को नमी का अधिकतम स्तर 77 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 54 फीसद दर्ज किया गया।
बारिश की संभावना राजधानी में मंगलवार को कहीं भी बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.