मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर उत्तर बिहार के मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है। मुजफ्फरपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में बर्फीली पछुआ हवा चलने से ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिन-रात कनकनी और ठिठुरन से लोग बेहाल हैं। हालांकि, अभी कोहरे का प्रभाव बहुत अधिक नहीं है, लेकिन ठंडी हवा की चुभन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि सोमवार से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शनिवार को पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण सूरज दिनभर ठीक से नहीं निकल सका। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम होते ही पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई। लोग सिहरन महसूस करते रहे और खुले में निकलना मुश्किल...