मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से तपिश का सामना कर रहे जिलेवासियों को अगले दो तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान आंधी के साथ ही गरज चमक के बीच ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की। इससे तापमान में होनेवाली कमी के कारण पूरे सप्ताह मौसम खुशगवार बना रह सकता है। इस बीच सोमवार सुबह की शुरूआत बादलों के बीच हुई। पूरे दिन धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री तो न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक गिरा। इससे तपिश से कुछ राहत मिली।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान सोमवार को जारी किया। इसके अनुसार अगले 48 घंटों तक बादल छाए रह सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.