वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी/चिरईगांव, हिटी। आंधी में पेड़ों से आम के टिकोरे गिर गए। बारिश से सब्जियों को फायदा हुआ लेकिन कीड़े लगने का खतरा बढ़ गया। जिला उद्यान विभाग के मुताबिक आम की करीब 15 प्रतिशत फसल खराब हो गई। कृषि विशेषज्ञ देवमणि त्रिपाठी ने बताया कि हल्की बरसात से खेत में पर्याप्त नमी हो गई है। किसान खरीफ की फसल उड़द और मूंग की बोआई कर सकते हैं। हरी खाद के लिए ढैंचा और सनई भी बो सकते हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि सब्जियों में कीड़े लग सकते हैं। उन्होंने सलाह दी है कि मौसम साफ होने पर फफूंदनाशी दवाएं छिड़कने से फायदा होगा।कृषि यह भी पढ़ें- बीज की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर दस मई तक कराएं विभाग देगा खरीफ फसलों के मिनीकिटउप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने बताया कि जिन किसानों के पास उर्द और मूंग के बीज उपलब्ध हैं, वे बोआई कर सकते हैं। जिनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.