नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में अगले कुछ दिन अभी गर्मी नहीं सताएगी। राजधानी में शनिवार को भी मौसम खुशनुमा बना रहा।शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक कई जगहों पर हल्की बारिश हुई के बावजूद शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया था लेकिन राजधानी में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में बारिश दर्ज नहीं की गई जबकि अन्य केंद्रों जैसे पालम में शुक्रवार रात 11:30 बजे से देर रात दो बज कर 30 मिनट के बीच 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी अवधि के दौरान लोधी रोड में 0.3 मिमी, रिज में 1.9 मिमी, आया...