मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान में अब भी उतार चढ़ाव बना हुआ है। इस कारण दिन में अधिक गर्मी और रात में अधिक ठंड रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने चार दिनों तक तापमान के इसी तरह से बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। इस कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया। जबकि वृद्धि के बावजूद न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिन के तापमान में तेजी रहेगी। रात के तापमान में कमी वृद्धि का दौर जारी रह सकता है।...