मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अगले हफ्ते मौसम फिर से करवट ले सकता है। हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा होने के कारण दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसका पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को जारी किया।अगले पांच दिनों तक के लिए जारी अनुमान में जिले के तापमान में भी तेज बदलाव आने की बात कही गई है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान आंशिक तौर पर कम हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर पिछले एक पखवाड़े के बाद पहली बार सामान्य से ऊपर पहुंच गया।पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि शनिवार से जिले में हवा का रुख पुरवा होने की संभावना है। इससे आगामी 10 और 11 मार्च को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार से तापमान भी तेजी से बढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.