मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में सोमवार को हवा के साथ मौसम का तेवर भी बदला रहा। गर्म पछुआ की जगह पुरवा हवा चलने लगी। तीधी धूप के बीच पुरवा हवा चलने से उमस वाली गर्मी का असर रहा। धूप में गर्मी का अहसास काफी अधिक होता रहा। बिना हवा के रहना बेहद कष्टदायक रहा। दिन के साथ ही रात में भी उमस एवं गर्मी बढ़ गई है। रात में चलने बाली हवा में गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं सोमवार को पुरवा हवा चली तो अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री कमी आ गई, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ गई। अधिकतम 42.1 और न्यनूतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्यिसस रहा। यह भी पढ़ें- तापमान में गिरावट, उमस से परेशान रहे लोग नमी सुबह 66 तो शाम तक 24 फीसदी रही। हालांकि तपमान में गिरावट के बाद भी तीखी धूप ने लीगे का हाल बुरा कर रखा है।जनपद में उमस भरी गर्मी एवं धूप कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्...