मऊ, जनवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। गुरुवार की सुबह भी खासा सर्द रहा, हालांकि 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को कुछ देर राहत मिली, लेकिन सर्द हवा ने पीछा नहीं छोड़ा। दोपहर में भी सर्द हवा कंपंकपी छुड़ाती रहीं। वहीं बंद कमरों में सर्दी से परेशान लोग भी धूप खिलने पर छतों पर पहुंच गए तो दुकानदार दुकानों के बाहर धूप में खड़े दिखाई दिया। हालांकि शाम को फिर से मौसम सर्द हो गया। गुरुवार को भी न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री पहुंचने पर रात खासी सर्द रही। वहीं अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में जनवरी माह के शुरुआत में मौसम रोजाना बदल रहा है। आसमान में हल्के बादल होने से सुबह-शाम धुंध छायी रहती है। पछुआ हवा के चलने से ठंड का एहसास अधिक होने लगा है। ठंड में इजाफा होने से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे पेड़ो से सूखी लकड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.