सहारनपुर, जनवरी 28 -- मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर हलचल दिखाई दी, लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के चलते लोगों की आवाजाही कम हो गई। शहर में सर्दी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते नजर आए। नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा और जिला अस्पताल परिसर में स्थित रैन बसेरा शाम छह बजते ही पूरी तरह भर गया। बेघर और जरूरतमंद लोगों ने यहां शरण लेकर ठंड से राहत पाई। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लोगों को अलाव जलाते हुए देखा गया, जहां राहगीर और स्थानीय लोग आग तापकर सर्दी से बचते नजर आए। बाजारों में भी सर्दी का असर साफ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.