मुरादाबाद, मई 6 -- मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन पहले आंधी के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई। मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमार 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बुधवार को साफ आसमान के साथ धूप खिली। जिसके चलते तापमान थोड़ा बढ़ना शुरू हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को फिर बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है। गुरुवार को आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन पहले हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान चढ़ नहीं पा रहा है। मंगलवार दिन में तेज हवा ने सूरज की तपिश नहीं बढ़ने दी जबकि रात में झींसी ने वातावरण में सिहरन बढ़ा द...