बागपत, मार्च 23 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव में ईद की नमाज के बाद चार लोगों ने मौलाना से माइक छीन लिया। इसके बाद गांव की पूर्व प्रधान के पति वकील अहमद को दो माह में जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोसपुर गांव की ईदगाह पर शनिवार को इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद सभी को अमन चैन की दुआ कराई गई। जैसे ही नमाजी अपने घर लौटने लगे तभी गांव के ही उमर हयात, आदिल, नूर हसन व साबान ने मौलाना से माइक छीन लिया और पूर्व प्रधान पति वकील अहमद का नाम लेकर गालियां दी। करीब दो हजार लोगों के सामने वकील अहमद को दो महीने में जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.