सहारनपुर, अगस्त 6 -- ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के शिवभक्त कांवडियों पर सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने विरोध जताया है। मेरठ प्रांत के संयोजक राव मुशर्रफ पुंडीर ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए देश की एकता से खिलवाड़ बताया। राव मुशर्रफ पुंडीर ने गुरुवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि मौलाना साजिद रशीदी का शिव भक्तों अपमानित करने वाला बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को खंडित करने वाली है। उन्होंने कहा कि सावन माह में लाखों शिवभक्त नंगे पैर कठिन परिस्थितियों में कांवड़ यात्रा कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। ऐसे में उनकी श्रद्धा का सम्मान किया जाना चाहिए। राव मुशर्रफ ने...