बरेली, फरवरी 5 -- बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर देश के सभी मुख्यमंत्रियों की तुलना की जाए तो योगी आदित्यनाथ का काम करने का तरीका सबसे अलग और बेहतर नजर आता है। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत कुमार बिस्वा सरमा ने सत्ता में आते ही असम में लगभग 1200 मदरसों पर ताले लगवा दिए और मदरसा शिक्षा को खत्म कर दिया। साथ ही असमी मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक संहिता लागू कर मुसलमानों को चिढ़ाने का काम किया गया, दो दर्जन से ज्यादा मदरसों पर ताले लगाए गए और 125 से अधिक सूफी स...