सहारनपुर, अप्रैल 11 -- देवबंद, संवाददाता। विख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना यासिर नदीमुलवाजदी की पुस्तक "तहाफतुल मलाहिदा" का गुरुवार रात वक्फ दारुल उलूम रोड स्थित सभागार में आयोजित समारोह में विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उलेमा-ए-कराम ने पुस्तक को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रही है, ऐसे में यह पुस्तक मार्गदर्शन करेगी। मौलाना अतीकुर्रहमान बस्तवी, मौलाना कासिम रशीद, डॉ. मोहम्मद अशरफ इब्राहीम और मौलाना कारी अब्दुल्ला सलीम कासमी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ऑनलाइन इस्लामिक तालीम पूरी करने वाले 122 छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मौलाना महमूद सिद्दीकी ने किया। दारुल उलूम के नायब मोहतमिम म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.