बरेली, अगस्त 27 -- मौलाना मारूफ रज़ा के खिलाफ मुकदमा दर्जबहेड़ी,संवाददाता। सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल करने के मामले में मौलाना मारूफ रज़ा ख़ां के खिलाफ तहरीर देने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगदपुर गांव निवासी रजत पंडित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मौलाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मौलाना ने हिंदू धर्म के विरुद्ध घृणा की भावना से वीडियो वायरल किया गया है। जिससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिससे हिंदू धर्म के अनुयायियों में रोष व्याप्त है। तहरीर में कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।पुलिस ने तहरीर लेकर वीडियो की जांच करने के बाद पुलिस के खिलाफ मुक...