सीवान, दिसम्बर 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। फरीदपुर गांव स्थित मौलाना मजहरूल हक का ऐतिहासिक आशियाना सोमवार को उनकी 159वीं जयंती समारोह के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए बीते कई सप्ताहों से आशियाना परिसर और मौलाना की मजार के आसपास साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। नए स्वरूप में सजा मौलाना का आशियाना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम की रूपरेखा हुसैनगंज के बीडीओ राहुल कुमार द्वारा तैयार की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार 22 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य अतिथि, मौलाना के परिजन और प्रशासनिक पदाधिकारी मौलाना मजहरूल हक साहब की मजार पर चादरपोशी कर उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश करेंगे। इसके बाद सभी अतिथि मंच पर पहुंचेंगे। जहां मौलाना साहब के तैलचित्र पर माल्...