बरेली, मई 12 -- सोमवार को बिहार के किशनगंज में जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने मौलाना तौसीफ रजा के परिवार से मुलाकात कर पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद सौंपी। यह राशि मौलाना की पत्नी और पिता को ढाई-ढाई लाख रुपये के रूप में दी गई। काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां के विशेष निर्देश पर फरमान मियां मौलाना तौसीफ रजा के घर पहुंचे। फरमान मियां ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि अहले सुन्नत की एकजुटता, मोहब्बत और उलेमा के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...