वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 2 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को बरेली बवाल के आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के दो करीबियों के अवैध बारातघरों पर बुलडोजर चलाया। 14 साल पुराने ध्वस्तीकरण आदेश को लागू करते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कई महिलाएं जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं और कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रहीं, जिसके कारण कुछ देर के लिए अभियान रोकना पड़ा। सूफी टोला स्थित सपा नेता सरफराज वली खान के बारातघर एवान-ए-फरहत और राशिद खां के गुड मैरिज हॉल पर मंगलवार को बीडीए ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू की। सरफराज वली और राशिद, बरेली बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी माने जाते हैं। सरफराज वली को आजम खां का करीबी माना जाता है। वे आजम के नगर विकास मंत्री रहने के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। मंगलवार सुबह ...