लखनऊ, जुलाई 31 -- इटावा के मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शंकर पर अभद्र टिप्पणी की है। मौलाना की इस अभद्र टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं में आक्रोश है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की। महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, सुमित कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। शिशिर ने थाने के दिवस प्रभारी को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। शिशिर के मुताबिक इटावा निवासी मौलाना जर्सिस अंसारी ने बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान के भगवान शंकर पर अभद्र टिप्पणी की। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण को नमाजी कहने वाले मौलाना जर्सिस ने अब भगवान शिव पर ...