पीलीभीत, मई 2 -- पूरनपुर। बरेली कैंट के पास मौलाना का शव मिलने के प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की। तहसीलदार को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा सवाल है। जांच के बाद शामिल गुनहगारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। शनिवार को मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग ब्लाक रोड पर स्थित साबरी आहाता में एकत्र हुए। इस दौरान रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता को सौंपा गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : पीड़ित परिवार से मिले विधायक, न्याय व मुआवजे का दिलाया भरोसा यह भी पढ़ें- किशनगंज : पीड़ित परिवार से मिले विधायक, न्याय का दिलाया भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...