मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे 24 मंजिला हॉस्टल
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- -छात्राओं के हॉस्टल में 693 कमरे और छात्रों के हॉस्टल में 798 कमरे बनेंगे -पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण के लिए ढाई साल का वक्त तय किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) के छात्र-छात्राओं के रहने की सुविधा बेहतर होगी। उनके लिए अलग-अलग 24 मंजिल के दो हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा। जिनमें पार्किंग के साथ खेल, मनोरंजन और कैंटीन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया सितंबर माह के अंत तक पूरी हो जाएगी और इसी वर्ष निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। विभाग ने ढाई साल में दोनों हॉस्टल बनाकर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस पर करीब 475 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
हॉस्टल की सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.