गाजीपुर, मार्च 11 -- सेवराई (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी के विरोध में बुधवार को सेवराई गांव सहित आसपास के क्षेत्र के युवाओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने "भारतीय नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" तथा "मौलाना अब्दुल्ला सलीम को गिरफ्तार करो" जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी महिला, विशेषकर एक जनप्रतिनिधि के परिवार की महिला के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी समाज में असहिष्णुता और अशांति फैलाने का कार्य करती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद सनातन व क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकार...