भागलपुर, अगस्त 2 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौलानाचक स्थित हजरत मौलाना शहबाज मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह का 399वां तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक रविवार रात अकीदत और रूहानियत के माहौल में संपन्न हो गया। दरगाह शरीफ में जियारत के लिए दिनभर जायरीन की भीड़ उमड़ी रहीं। दूर-दराज से पहुंचे अकीदतमंदों ने फातिहा और नियाज कराकर अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं शाम छह बजे शाहजहानी मस्जिद में कुरानख्वानी और सामूहिक दुआ का आयोजन हुआ। इसके बाद रात नौ बजे सज्जादानशीन की गद्दी पर महफिल-ए-शमा सजी। उत्तर प्रदेश से आए प्रसिद्ध कव्वाल सरफराज रामपुरी ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जादानशीन सैय्यद शाह मो़ इन्तेखाब आलम शहबाजी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...