लखीसराय, मार्च 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के मौलानगर में पेयजल की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। लोगों ने वार्ड संख्या नौ के वार्ड पार्षद के प्रति क्षोभ व्यक्त किया है और कहा है कि अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है। नल-जल योजना के तहत कई घरों में पेयजल की आपूर्ति पिछले साल से ही नहीं हो रही है। मोहम्मद इस्माइल समेत अन्य लोगों ने बताया कि बगल में स्कूल और मस्जिद तथा मदरसा भी है। मौलानगर एक छोटा बाजार भी है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी यहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नल-जल योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...