धनबाद, अगस्त 30 -- धनबाद। गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की घोषणा की है। गोरखपुर से मौर्य में एक से 30 सितंबर तक और संबलपुर से ट्रेन में तीन सितंबर से दो अक्तूबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज से दो अतिरिक्त कोच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...