मौर्य एक्सप्रेस के पहिए से निकला धुआं, टेकनिवास स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
छपरा, सितम्बर 6 -- ब्रेक बाइंडिंग के कारण घर्षण से धुआं निकलने की सूचना, जांच के बाद ट्रेन को किया गया रवाना टेक्निकल रूप से उसको ठीक करके ट्रेन को रवाना किया गया छपरा, हमारे संवाददाता। गोरखपुर से संबलपुर के बीच चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब छपरा-सीवान रेलखंड के टेकनिवास स्टेशन के पास ट्रेन के एक कोच के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं निकलने की सूचना मिलते ही ट्रेन को टेकनिवास स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
जांच प्रक्रिया इस दौरान रेलवे के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। प्रारंभिक जांच में ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग की वजह से घर्षण होने के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ब्रेक बाइंडिंग की स्थिति में ब्रेक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.