हाजीपुर, अप्रैल 27 -- गोरौल । संवाद सूत्र सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खण्ड के गोरौल रेलवे स्टेशन के समीप एक 65 वर्षीय महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी । मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजार बाग गांव निवासी मो. इस्लाम की 65 वर्षीय पत्नी असगरी बेगम उर्फ सायरा खातून के रूप में कई गयी है । बताया गया है कि मृतिका बीमार चल रही थी । हालांकि घर बाले इलाज भी करा रहे थे । इसी बीच किसी बात को लेकर परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो गयी और मृतिका करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने घर से गोरौल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही 5027 मौर्य एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली । यह भी पढ़ें- गोरौल में ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुम...