रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के तत्वाधान में जिले में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता चल रही है। गुरुवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी और मौर्य क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। रुद्र लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 268 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मौर्य क्रिकेट अकादमी टीम के कप्तान मयंक मंडेला ने शानदार 136 रनों की पारी खेली। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी और किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी के बीच रुद्रपुर में खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...