मौरा में बबूल पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या का आरोप
मथुरा, जून 18 -- थाना जैंत के अंतर्गत गांव मौरा में बुधवार सुबह ग्रामीण का शव गांव के समीप खड़े बबूल के पेड पर गले में फंदा लगाये लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला कर जांच को नमूने कलेक्ट कराये। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव मौरा निवासी प्रताप (40) बैटरी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। कुछ दिनों पहले ई-रिक्शा पलटने से प्रताप के पैर में गंभीर चोट आई थी। इसका उसने ऑपरेशन कराया था, लेकिन वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ था। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे तक प्रताप अपने बिस्तर पर ही सोए थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे परिवार की महिला बसंती जब बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.