लखनऊ, जनवरी 2 -- कड़ाके की सर्दी में शुक्रवार को मलिहाबाद के मौरा गांव में सैकड़ों जरूरतमंदों व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। सामाजिक संस्था यूथ यूनाइटेड वॉइस एक्टिविज्म 'युवा' की ओर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रभात किशोर ने कंबल वितरित किए? उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती प्रदान करते हैं। ठंड जैसी प्राकृतिक आपदा में उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान युवा संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक अमरेंद्र कुमार अंकुर, ग्राम प्रधान बैजनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...