मौरावां में मारपीट की तीन घटनाओं में 4 घायल, केस दर्ज
उन्नाव, जून 17 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना घनीखेड़ा कैलाशपुरी मजरे हिलौली की है, जहां रामकुमार ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने खेत की मेड़ और नीम का पेड़ खोदकर फेंक दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। दूसरी घटना बरौला गांव की है, जहां नीलम उर्फ शशि प्रभा ने पड़ोसी पर जमीन कब्जाने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। तीसरी घटना पारा गांव की है, जहां अफसाना पत्नी स्वर्गीय इशरार ने रास्ते के विवाद में मारपीट किए जाने की तहरीर दी। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.