औरैया, फरवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अटसू-फफूंद मार्ग पर गुरुवार सुबह मौरम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के अनुसार ट्रक औरैया मंडी से मौरम लादकर बल्लापुर की ओर जा रहा था। अटसू और बल्लापुर के बीच पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक अवनीश पुत्र किशन निवासी नैनपुर तथा परिचालक राजू पुत्र झुंडन सिंह निवासी खितौली ने बताया कि अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराने की कार्रवाई की और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की व्यवस्था कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.