गाजीपुर, मार्च 12 -- सैदपुर। सैदपुर कोतवाली में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात सुरेश यादव को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने गंगा पुल से मौरंग बालू का अवैध परिवहन कराने जैसे गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी बिठा दी है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश के अनुसार, हेड कांस्टेबल पर गंगा पुल से मौरंग लदी गाड़ियों का अवैध परिवहन कराने जैसा गंभीर आरोप है। साथ ही उच्चाधिकारी द्वारा शिकायत के बाद रोकथाम लगाए जाने पर बालू-गिट्टी परिवहन करने वाले व्यक्ति के माध्यम से उच्चाधिकारी के पास अनुचित तरीके से प्रार्थनापत्र दिलाया गया। साथ ही उक्त हेड कांस्टेबल द्वारा अवैध बालू परिवहनकर्ता से लगातार वार्ता (100 बार से अधिक) की गई। जिससे स्पष्ट है कि मुख्य आरक्षी अवैध खनन/परिवहन संलिप्त है।" इसके ब...