लखनऊ, जनवरी 30 -- मौरंग और बालू समेत तमाम निर्माण उपखनिजों की रॉयल्टी दरों में इजाफे को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब भवन आदि का निर्माण करवाना महंगा हो जाएगा। कैबिनेट ने उपखनिजों के स्वामित्व की दरों और वार्षिक निश्चित न्यूनतम किराया में बढ़ोतरी के लिए खनिज परिहार नियमावली के दूसरे संशोधन का प्रस्ताव अनुमोदित किया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नदी तल में उपलब्ध मौरंग की न्यूनतम दरें 150 रुपये प्रति घनमीटर से बढ़ाकर 190 रुपये प्रति घन मीटर, पहाड़ों के क्षरण से बनने वाली लाल मौरंग 75 रुपये प्रति घन मीटर के बजाय अब 100 रुपये प्रति घन मीटर होंगी। साधारण बालू की दरों में भी 15 रुपये प्रति घन मीटर का इजाफा किया गया है। चूना पत्थर पर पूर्व में स्वामित्व की दर 150 रुपये प्रति टन थी, से अब सूची से बाहर कर दिया गया है। सिलिका सैंड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.